Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः अलीगढ़ में वाहन की टक्कर से ऑटो चालक की मौत

यूपीः अलीगढ़ में वाहन की टक्कर से ऑटो चालक की मौत

By Rakesh 

Updated Date

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जिले के बन्नादेवी थाना इलाके के NH-91 पर टाइगर लॉक फैक्ट्री के सामने वाहन से ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऑटो चालक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा

मृतक के परिजन विनोद कुमार ने बताया कि ऑटो चालक का नाम कैलाश चंद्र था, जो शहर के मौलवी नगला का निवासी था। कैलाश चंद्र हर रोज की तरह अपना ऑटो लेकर काम के लिए निकला था।

मंगलवार देर रात सूचना मिली कि उनके ऑटो का किसी अज्ञात वाहन से एक्सीडेंट हो गया है। मलखान सिंह जिला अस्पताल आए तो पता चला कि कैलाश की मौत हो चुकी है। घटना बन्नादेवी थाना इलाके के टाइगर लॉक फैक्ट्री के सामने हुई।

Advertisement