Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अवध विश्वविद्यालय की समीक्षा बैठक: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिए समयबद्ध विकास कार्यों के निर्देश

अवध विश्वविद्यालय की समीक्षा बैठक: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिए समयबद्ध विकास कार्यों के निर्देश

By HO BUREAU 

Updated Date

Anandi Ben Patel India Voice

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में ​ बुधवार 12 अगस्त को डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या में संचालित विभिन्न निर्माण एवं विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

पढ़ें :- दिल्ली विधानसभा मानसून सत्र में 19 CAG रिपोर्ट पेश, 4 विधेयक पारित

बैठक में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, प्रशासनिक, खेल, आवासीय एवं आधारभूत ढाँचे से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की ​वर्तमान स्थिति पर चर्चा हुई। नवीन परिसर में पर्यावरण संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं भू-जल पुनर्भरण के लिए निर्मित तालाब, ईडीपी भवन के बेसमेंट में जल रिसाव के स्थायी समाधान तथा जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के कार्यों की समीक्षा की गई।

राज्यपाल ने विश्वविद्यालय में 400 मीटर ट्रैक, इंडोर/आउटडोर स्टेडियम, पीएम-ऊषा के अंतर्गत परीक्षा सह लाइब्रेरी भवन तथा 08 कोर्ट मल्टीपरपज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण की प्रगति जानी। इसके अतिरिक्त स्मार्ट क्लासरूम, स्वामी विवेकानन्द प्रेक्षागृह, पुरुष एवं महिला छात्रावासों के मरम्मत एवं जीर्णाेद्धार, स्नातक कक्षागार की मरम्मत तथा आईक्यूएसी भवन के विस्तार की स्थिति की जानकारी ली गई।

राज्यपाल ने विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण, आधुनिक खेल सुविधाएं, सुदृढ़ आधारभूत संरचना एवं आवश्यक आवासीय सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी तथा गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखने पर बल दिया।

बैठक में राज्यपाल ​ने विभागों के आवश्यक उपकरणों एवं सॉफ्ट कम्पोनेंट के क्रय की स्थिति की भी समीक्षा की गई। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को सभी निर्माण एवं विकास परियोजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों एवं विश्वविद्यालय परिवार को इन सुविधाओं का शीघ्र लाभ मिल सके।

पढ़ें :- CAG रिपोर्ट्स पर रेखा गुप्ता का AAP पर हमला, बोलीं- पिछली सरकार में हुआ वित्तीय कुप्रबंधन

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ0 बिजेन्द्र सिंह एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

नोट (डिस्क्लेमर)
इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

अलोक गुप्ता, लखनऊ

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

पढ़ें :- दिल्ली में 17 साल पुराना बेड एंड ब्रेकफास्ट कानून खत्म होगा, पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने विधानसभा में पेश किया निरसन विधेयक
Advertisement