Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Badaun : घर में सो रहे दादी–पोती की बदमाशों ने की बेरहमी से हत्या, हत्यारे फरार

Badaun : घर में सो रहे दादी–पोती की बदमाशों ने की बेरहमी से हत्या, हत्यारे फरार

By up bureau 

Updated Date

बदायू। यूपी के बदायू मे दोहरे हत्याकांड से इलाके मे सनसनी फैली हुई है। घर मे सो रही दादी और पोती की बेरहमी से सर पर वार कर हत्या कर दी गई है। और हत्यारे फरार हैँ। पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का मुआयाना किया गया है।और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पढ़ें :- पाकिस्तान पर बड़ा जल संकट? रवि नदी परियोजना से बदलेगा समीकरण

दरअसल पूरा मामला अलापुर थाना क्षेत्र के हयात नगर गांव का है। जहाँ चारपाई पर सो रही एक 55 साल की महिला गीता देवी और उसकी तीन साल की पोती कल्पना को सर पर वार कर हत्या कर दी गई। घटना के समय रामनाथ बोरिंग करने सराय पिपरिया गया हुआ था। उसका कहना है की उसकी पास के ही कसवा साखनू के रहने वाले कुछ लोगो से रंजिश चल रही है और उन्होंने ही घटना को अंजाम दिया है।

पढ़ें :- गेमिंग का सही संतुलन: मनोरंजन से सीख और करियर तक का सफ़र

वही एसएसपी बृजेश कुमार सिंह फॉरेनसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुचे और गहनता से निरिक्षण किया। उन्होंने बताया कि 10 साल पहले रामनाथ का लड़का सखानु निवासी प्रेमपाल की लड़की को भगा ले गया था तभी से दोनों परिवारों मे रंजिश चली आ रही है। रामनाथ ने प्रेमपाल और उसके बेटे बिजनेश पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

Advertisement