Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. विश्व युद्ध का खतरा, बेलारूस के सैनिक भी यूक्रेन के खिलाफ लड़ेंगे युद्ध

विश्व युद्ध का खतरा, बेलारूस के सैनिक भी यूक्रेन के खिलाफ लड़ेंगे युद्ध

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

कीव, 28 फ़रवरी। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद अब विश्व युद्ध का खतरा बढ़ता जा रहा है। दरअसल अभी तक यूक्रेन के खिलाफ सिर्फ रूसी सेनाएं हमलावर थीं, अब बेलारूस भी अपने सैनिकों को यूक्रेन की जंग में उतारने जा रहे है। एक ही देश पर एक से अधिक देश के हमले के बाद यदि यूक्रेन के समर्थन में किसी अन्य देश ने हमला किया तो स्थितियां विश्व युद्ध की बन सकती है।

पढ़ें :- इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: विश्व का सबसे बड़ा कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से अभी तक अमेरिका व नाटो के सदस्य देश यूक्रेन की मदद का दावा तो कर रहे थे, किन्तु सीधे अपनी सेनाएं उतारने से परहेज कर रहे थे। इस कारण यह युद्ध अभी तक दो देशों, रूस और यूक्रेन के बीच ही चल रहा था। अब बेलारूस के सैनिकों के मैदान-ए-जंग में उतरने की संभावना के बाद स्थितियां बदलती नजर आ रही हैं।

हालांकि बेलारूस पहले भी खुलकर रूस के पक्ष में और यूक्रेन सहित रूस विरोधी यूरोपीय देशों के विरोध में बयान दे चुका है। अब यूक्रेन पर रूस के हमले के समर्थन में भी बेलारूस खुलकर उतर आया है।

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि रूस के समर्थन में बेलारूस भी अपने सैनिकों को यूक्रेन की जंग में उतारने जा रहा है। वह सोमवार से ही सैनिकों को यूक्रेन में भेजना शुरू कर देगा। यूरोपीय यूनियन भी यूक्रेन को 450 मिलयन यूरो कीमत के हथियार देने पर राजी हो गया है। इन हथियारों की आपूर्ति जल्द ही कर दी जाएगी।

पढ़ें :- Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ से लेकर देश तक गूंजा ‘वंदे मातरम्’
Advertisement