Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. रक्षाबंधन पर रहेगी भद्रा, जानें 30 या 31 अगस्त, कब बंधेगी राखी

रक्षाबंधन पर रहेगी भद्रा, जानें 30 या 31 अगस्त, कब बंधेगी राखी

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा होने की वजह से इसकी डेट को लेकर लोगों में कंफ्यूजन है। 30 या 31 अगस्त रक्षाबंधन का त्योहार किस दिन मनाना सही होगा। हर साल सावन पूर्णिमा पर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है, इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा का साया है।

पढ़ें :- दिल्ली में ट्रैफिक से राहत की बड़ी तैयारी: बारापुला फेज-III और MB रोड कॉरिडोर को मिली मंजूरी

जानकारों के अनुसार इस बार राखी का पर्व 30 और 31 अगस्त दोनों दिन मनाया जा सकेगा। रक्षाबंधन का पर्व हमेशा ही भद्रा रहित काल में मनाया जाता है, साथ ही शुभ मुहूर्त देखकर ही भाई की कलाई पर राखी बांधी जाती है।

30 अगस्त को भद्रा रात 09.02 मिनट तक रहेगी। इसके बाद ही राखी बांध सकते हैं। पंचांग अनुसार 30 अगस्त को राखी बांधने के लिए रात 09.03 के बाद का समय शुभ है।

शास्त्रों के अनुसार राखी बांधने के लिए दोपहर का मुहूर्त सबसे अच्छा माना, ऐसे में जो लोग रात में राखी नहीं बांधते वह अगले दिन 31 अगस्त 2023 को सुबह 07.05 मिनट से पहले तक राखी बांध सकते हैं, क्योंकि पूर्णिमा तिथि इस दिन सुबह इसी समय समाप्त हो जाएगी।

पढ़ें :- मार्च की तपिश पर लगेगा ब्रेक! उत्तर भारत में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
Advertisement