लखनऊ। सपा के कद्दावर नेता आजम खां का एक और किला ध्वस्त हो गया है। रामपुर की स्वार सीट भाजपा गठबंधन के खाते में गया है। आजम के बाद उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की स्वार सीट पर भाजपा गठबंधन के अपना दल का कब्जा हो गया है। 1996 के बाद बीजेपी गठबंधन को स्वार में सफलता मिली है। शफीक अहमद अंसारी प्रदेश में भाजपा गठबंधन के पहले निर्वाचित विधायक बने हैं। स्वार सीट से सपा ने अनुराधा चौहान को प्रत्याशी बनाया था।
पढ़ें :- 'यूपी में घुसपैठ करने वाले ज्यादातर लोग उत्तराखंड से हैं...', अखिलेश यादव का बयान
आजम खां के हाथ से निकली स्वार सीट
उपचुनाव में सपा को बड़ा झटका लगा है। आजम खां के हाथ से स्वार सीट निकल गई है। यहां अपना दल के शफीक अहमद अंसारी ने 8,824 वोटों से जीत दर्ज की है। इसी के साथ रामपुर की पांच विधानसभा सीटों में से चार पर भाजपा और उसके सहयोगी दलों का कब्जा हो गया है।