Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बिजनौर: खेत जोतते समय झपकी आने से ट्रैक्टर से गिरा किसान, मौत

बिजनौर: खेत जोतते समय झपकी आने से ट्रैक्टर से गिरा किसान, मौत

By Rajni 

Updated Date

tractor

बिजनौर। यूपी के बिजनौर में ट्रैक्टर से खेत जोतते समय झपकी आ जाने से किसान नीचे गिर पड़ा। इस दौरान रोटावेटर की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसा बिजनौर थाना क्षेत्र के ग्राम हकीकतपुर गगवाली की है।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

गांव निवासी अनुज कुमार (40) पुत्र सुरेंद्र सिंह शनिवार देर शाम अपना खेत जोत रहा था। अचानक झपकी आ जाने से वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। जिससे ट्रैक्टर का पहिया उसके सिर से गुजर गया। इसके बाद वह ट्रैक्टर के पीछे बंधे रोटावेटर की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement