Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़: दुर्ग के मैत्रीबाग चिड़ियाघर में तीन सफेद शावकों का जन्म, चार महीने बाद बाघों का दीदार कर सकेंगे लोग

छत्तीसगढ़: दुर्ग के मैत्रीबाग चिड़ियाघर में तीन सफेद शावकों का जन्म, चार महीने बाद बाघों का दीदार कर सकेंगे लोग

By Rajni 

Updated Date

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले के मैत्रीबाग चिड़ियाघर में एक सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया है। जिससे अब चिड़ियाघर में मौजूद सफेद बाघों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। मैत्री बाग चिड़ियाघर राजधानी रायपुर से 35 किलोमीटर दूर है।

पढ़ें :- क्यों सुल्ताना का सपना हर किसी को पढ़ना चाहिए- भले ही आप साहित्य से दूर हों-

चिड़ियाघर के प्रभारी एन के जैन ने बताया कि चार महीने की देखभाल अवधि के पूरा होने के बाद इन शावकों को आम जनता को देखने के लिए बाड़े में छोड़ दिया जाएगा। पिछले साल सितंबर में रोमा नाम की एक सफेद बाघिन ने एक शावक को जन्म दिया था, जिसका नाम ‘सिंघम’ रखा गया है।

उन्होंने बताया कि इस शावक का पिता भी ‘सुल्तान’ नाम का सफेद बाघ है। कहा कि रक्षा नाम की सफेद बाघिन ने 28 अप्रैल को तीन शावकों को जन्म दिया था। लेकिन इससे संबंधित जानकारी शनिवार को सार्वजनिक की गई। सफेद बाघ सुल्तान इन शावकों का पिता है।

पशु चिकित्सा मापदंडों के अनुसार, स्तनपान और अन्य स्वास्थ्य मापदंडों की निगरानी के लिए शावकों को मां के साथ एक अंधेरे कमरे में रखा गया है। 1997 में सफेद बाघ के एक जोड़े-तरुण और तापसी को पहली बार पड़ोसी राज्य ओडिशा के नंदन-कानन चिड़ियाघर से मैत्री बाग में स्थानांतरित किया गया था।

पढ़ें :- गेमिंग का सही संतुलन: मनोरंजन से सीख और करियर तक का सफ़र
Advertisement