इटावा। बीते दिन इटावा में मीडिया से बात करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा यह सरकार झूठ पर चल रही है।
पढ़ें :- ऑफिस-ऑफिस’ सीरियल की तरह न भटके आम आदमी, नागरिक संतुष्टि ही लोकसेवक का रिपोर्ट कार्ड : CM योगी
अखिलेश यादव ने कहा, हाथरस घटना को लेकर कहा कि सरकार के ऊपर लागये आरोप बीजेपी के लोग आपका व जनता का मजाक उड़ा रहे है। बेरोजगारी, मंहगाई पेट्रोल की बढ़ते कीमतों पर जितने भी सवाल है, उसपर सरकार ध्यान भटकाने का काम करती है।
सपा प्रमुख ने कहा, आतंकी हमलों में जवान शहीद हो रहे रहे हैं। खबरों के माध्यम से पता चला है कि, चीन भारत की जमीन कब्जा कर रहा है। इसपर सरकार कुछ नही बोलती।
उन्होंने कहा, हाईकोर्ट में कॉपियां बदल दी जा रही हैं। नौकरी में घोटाला हो रहा है। उन्होंने मणिपुर हिंसा में भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, हाथरस घटना में सरकार की नाकामी रही। यही कारण है कि सरकार ने अपने अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की।