नई दिल्ली, 3 जुलाई 2022। महाराष्ट्र में विधानसभा स्पीकर के पद के लिए हो रहे चुनाव खत्म हो चुका है। भाजपा के उम्मीदवार राहुल नार्वेकर को विधानसभा का नया स्पीकर चुन लिया गया है। पिछले वर्ष कांग्रेस के नेता नाना पटोले के इस्तीफे के बाद से ही ये पद खाली था। नाना पटोले के जाने के बाद डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल ही कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे थे। लेकिन अब विधानसभा को अपना नया स्पीकर मिल गया है।
पढ़ें :- इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: विश्व का सबसे बड़ा कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन
महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर पद के लिए भाजपा उम्मीदवार विधायक राहुल नार्वेकर को समर्थन में 164 वोट मिले हैं। जबकि विधानसभा में स्पीकर बनने के लिए उन्हें 145 वोटों की आवश्यकता थी। राहुल नार्वेकर राजनीतिक परिवार से संबंध रखते है। अभी वह कोलाबा के विधायक हैं। आपको बता दें कि राहुल नार्वेकर का शिवसेना व एनसीपी से भी गहरा नाता रहा है। राहुल नार्वेकर एनसीपी के वरिष्ठ नेता रामराज के नाइक के दामाद है।
राजन साल्वी से था राहुल का मुकाबला
इस दौड़ में उनके मुकाबला महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार राजन साल्वी से था। लेकिन राहुल ने स्पीकर पद के लिए जीत हासिल कर ली है। राहुल पेश से वकील है और वह वर्ष 2019 में पहली बार विधायक बने हैं।