नई दिल्ली, 09 जुलाई। शनिवार को बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘कांग्रेस का हाथ आतकंवाद के साथ’ है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि आश्चर्य का विषय है कि देश के 22 जगहों पर कांग्रेस पार्टी आतंकवाद के विषय में प्रेस कांफ्रेंस कर रही है। तुष्टिकरण की राजनीति के कारण कांग्रेस ने आतंकवाद का साथ दिया है, ये कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि ‘कांग्रेस का हाथ आतंकवाद के साथ’।
पढ़ें :- 11 सूत्रीय मांगों को लेकर केंद्र और राज्य कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन का एक दिवसीय धरना
आश्चर्य का विषय है कि देश के 22 जगहों पर कांग्रेस पार्टी आतंकवाद के विषय में प्रेस कांफ्रेंस कर रही है।
तुष्टिकरण के कारण से जिस प्रकार से कांग्रेस ने आतंकवाद का साथ दिया है, यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि 'कांग्रेस का हाथ आतंकवाद के साथ'।
– डॉ. @sambitswaraj
— BJP (@BJP4India) July 9, 2022
पढ़ें :- Asian Games : एशियन गेम्स पदक विजेताओं को राष्ट्रपति मुर्मू की शुभकामनाएं, बोलीं- हर भारतीय को गर्व
संबित पात्रा ने कांग्रेस में आतंकियों के प्रति साहनुभूति रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि बाटला हाउस एनकाउंटर में आतंकवादियों की लाश को देखकर कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी फूट-फूट का रोईं थीं। ये खुद सलमान खुर्शीद ने बताया था कि सोनिया 3 रात तक सो नहीं पाई और वो रोती रहीं थीं। उन्होंने कहा कि हैरत की बात है कि आतंकवादी मारे गए थे, इसलिए सोनिया गांधी रोईं थीं।
बाटला हाउस एनकाउंटर में आतंकवादियों की लाश को देकर कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी फूट-फूट का रोई थी।
स्वयं सलमान खुर्शीद ने बताया था कि सोनिया जी तीन रात तक सो नहीं पाई और वो रोती रही थी।
किसलिए रोई थीं, क्योंकि वो आतंकवादी मारे गए थे।
पढ़ें :- मध्य प्रदेश: आदिवासी बच्चों की मौत के मुद्दे पर राहुल गांधी 1 अक्टूबर को जाएंगे बालाघाट, प्रभावित परिवारों से करेंगे मुलाकात
– डॉ. @sambitswaraj pic.twitter.com/W0wvfNFGrG
— BJP (@BJP4India) July 9, 2022
बीजेपी प्रवक्ता ने आगे कहा कि सोनिया गांधी आतंकवादी जाकिर नाइक का समर्थन कर रही थी, जिसने लोगों के मन मस्तिष्क के अंदर देश के विरोध में धर्म को लेकर एक उन्माद पैदा किया। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी इसलिए जाकिर नाइक के साथ खड़ी थी क्योंकि उन्होंने अपने पति राजीव गांधी के नाम पर डोनेशन लिया था।
जिसने लोगों के मन मस्तिष्क के अंदर देश के विरोध में धर्म को लेकर एक उन्माद पैदा किया उस आतंकवादी जाकिर नायक के साथ स्वयं सोनिया गांधी खड़ी थी, क्योंकि उनके पति राजीव गांधी जी के नाम पर डोनेशन लिया था।
– डॉ. @sambitswaraj
पढ़ें :- Moscow : रूस के उप विदेश मंत्री से मिले भारतीय राजदूत, यूक्रेन की स्थिति पर हुई चर्चा
— BJP (@BJP4India) July 9, 2022
बीजेपी नेता ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व की संप्रग सरकार ने जिस तरह का पायदान यासीन मलिक को दिया वो आतंकवादी का महिमामंडन करना था। इसी तरह बुरहान वानी के संदर्भ में भी कांग्रेस ने गलत नैरेटिव फैलाया। संबित पात्रा ने कहा कि हाफिज सईद जैसा कोई आतंकी विश्व में किसी पार्टी को पसंद करता है, तो वो कांग्रेस पार्टी है। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि ऐसे आतंकियों का समर्थन करने वाली कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को शर्म करनी चाहिए कि वो आतंकवाद को लेकर प्रेस कांफ्रेस करा रहे हैं।
यासीन मलिक को जिस प्रकार का पायदान यूपीए की सरकार ने दिया, ये आतंकवादी का महिमामंडन करना है।
बुरहान वानी के संदर्भ में कांग्रेस ने गलत नैरेटिव फैलाया।
हाफिज सईद जैसा कोई आतंकी विश्व में किसी पार्टी को पसंद करता है, तो वो कांग्रेस पार्टी है।
– डॉ. @sambitswaraj
पढ़ें :- Asian Games : भारतीय पुरुषों ने 4x400 मीटर रिले में जीता ब्रॉन्ज, कुल 24 मेडल के साथ एथलेटिक्स में अभियान समाप्त
— BJP (@BJP4India) July 9, 2022