लखनऊ। लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर कब्जा करने के लक्ष्य पर काम कर रही है। इसी लक्ष्य को भेदने के लिए भाजपा ने महाजनसंपर्क अभियान शुरू किया है। यह अभियान अब 16 जुलाई तक चलेगा।
पढ़ें :- 'संतों और मठ-मंदिरों के खिलाफ रचा जा रहा षड्यंत्र': धीरेंद्र शास्त्री
30 जून तक चले अभियान में घर-घर जनसंपर्क और प्रबुद्ध वर्ग से संपर्क पूरा नहीं होने के चलते अभियान को आगे बढ़ाया गया है। बताया जाता है कि अधिकांश लोकसभा क्षेत्रों में एक हजार प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से संपर्क का कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है।