Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सनसनी : कमरे में मिला रेलकर्मी का खून से लथपथ शव, पत्नी समेत 15 लोग हिरासत में 

सनसनी : कमरे में मिला रेलकर्मी का खून से लथपथ शव, पत्नी समेत 15 लोग हिरासत में 

By Rajni 

Updated Date

गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर में वजीराबाद कालोनी में एक रेलकर्मी का खून से लथपथ शव उसके कमरे में बेड के नीचे मिलने से सनसनी फैल गई। गोरखनाथ क्षेत्र के जटेपुर उत्तरी निवासी अफरोज आलम अंसारी रेलवे में सीनियर टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

रेलवे में सीनियर टेक्नीशियन के पद पर थे

वह दिग्विजयनगर, वजीराबाद कॉलोनी में पत्नी सादिया अंसारी के साथ रहते थे। उनका कोई बच्चा नहीं था। मकान के नीचे के कमरे में वह रहते थे। जबकि तीन फ्लोर पर स्थित करीब 20 कमरों को किराए पर दे रखे थे।

पत्नी सादिया ने रात करीब 2 बजे अफरोज के भाई जावेद अंसारी के मोबाइल पर फोन कर हत्या की जानकारी दी। मृतक के भाई ने अपनी भाभी और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक की पत्नी समेत 15 किरायेदारों को हिरासत में लिया है।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई
Advertisement