लखनऊ। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए होने वाला प्रचार मंगलवार शाम 6 बजे बंद हो जाएगा। पहले चरण के लिए चार मई को वोट पड़ेंगे। पहले चरण में यूपी के 37 जिलों में वोट डाले जाएंगे। इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने हिदायत दी है कि यदि कहीं भी शाम छह बजे के बाद प्रचार हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी। चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो गईं हैं।
पढ़ें :- UCC पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का विरोध, कहा-मुसलमानों को किया जा रहा टारगेट
चार मई को इन जिलों में पड़ेंगे वोट
लखनऊ, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुरखीरी,गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, ललितपुर, कौशांबी, झांसी, जालौन, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, कुशीनगर, महाराजगंज, आगरा, गोरखपुर, देवरिया, संभल, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर जिलों में मत पड़ेंगे।