पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में गुरुवार को सवारियों से भरी बोलेरो खाई में गिर गई। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
पढ़ें :- उत्तराखंडः खाई में गिरा वाहन, दो की मौत, चार गंभीर
बागेश्वर जिले के सामा से होकरा जा रही एक बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए।
हादसे का शिकार हुए लोग बोलेरो से होकरा मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे। जिस जगह हादसा हुआ है वहां पर सड़क काफी खराब स्थिति में है। घटना की जानकारी मिलने के बाद नाचनी थानाध्यक्ष चंदन सिंह पूरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।