मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तराखंड

उत्तराखंडः खाई में गिरा वाहन, दो की मौत, चार गंभीर

HO BUREAU

रुद्रप्रयाग के चोपता मार्ग पर एक वाहन 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया जिसमें 6 लोग सवार बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर दो शवों को बरामद किया है।

accident
accident
शेयर करें

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग के चोपता मार्ग पर एक वाहन 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया जिसमें 6 लोग सवार बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर दो शवों को बरामद किया है।

जबकि 4 घायलों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेज दिया गया है। सभी सवार रुद्रप्रयाग जिले के डूंगरी गांव के रहने वाले थे। इसमें दो महिलाओं की मौत हो गई है। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि वहां चोपता से डूंगरी गांव के लिए जा रहा था अचानक अनियंत्रित होकर गहरी गए खाई में गिर गया।

शेयर करें