Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश को लगी गोली

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश को लगी गोली

By Rakesh 

Updated Date

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर जिले की पुलिस लगातार बदमाशों पर शिकंजा कस रही है। योगी पुलिस का लगड़ा अभियान सहारनपुर में पिछले 1 सप्ताह से लगातार जारी है।

पढ़ें :- यूपी में सरकारी नौकरियों के लिए चरित्र सत्यापन के नियम सख्त, हिंसक गतिविधियों से जुड़े लोग होंगे अयोग्य

सहारनपुर की थाना नागल पुलिस ने मुठभेड़ में एक 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। फरमान उर्फ बिल्ला नाम के इस बदमाश की देर रात पुलिस से आमना-सामना हो गया। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में फरमान उर्फ बिल्ला के पैर में गोली लगी है।

नागल थाने के एक सब इंस्पेक्टर को भी बदमाशों की गोली लगने की सूचना है। मुठभेड़ में गिरफ्तार फरमान उर्फ बिल्ला पर गोकशी समेत कई मुकदमे विचाराधीन हैं। बिल्ला 25 हजार का इनामी है। इस दौरान फरार एक बदमाश की तलाश में पुलिस जुटी है।

Advertisement