लखनऊ। 24 के लोकसभा चुनाव में आए नतीजों ने उत्तर प्रदेश में बड़ा उलटफेर कर दिया था। जहां बीजेपी को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं पर बसपा तो ऑल आउट नजर आई।
पढ़ें :- कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर में मुकदमा दर्ज, आयोजकों ने लगाया धोखाधड़ी और मानहानि का आरोप
अब प्रदेश में पार्टियों का अगला फोकस उपचुनाव और उसके बाद 2027 में होने वाले चुनाव पर है। बता दें कि बसपा 2027 से पहले संगठन की मजबूती में जुटी है। BSP सुप्रीमो मायावती ने उपचुनाव की तैयारियों में जुटीं है। यूपी समेत अन्य राज्यों में विधानसभा उपचुनाव होंगे।
यूपी में संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम शुरू कर दिया हैजिला कमेटियों की नए सिरे से गठन किया जा रहा है। उसमें दलितों,पिछड़ों और मुसलमानों को स्थान दे रहे है। यूपी में हमेशा यह जातियां निर्णायक साबित होती रहीं हैं ।जिला कमेटी को नए से गठित करने का निर्देश दिये हैं।