बदायूं। यूपी के बदायूं में बैंक मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज न होने पर महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। समूह की महिलाओं ने बैंक का घेराव कर सड़क जाम कर दिया। महिलाओं ने बैंक मैनेजर पर गाली गलौज और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया।
पढ़ें :- UP: बिजली निजीकरण के खिलाफ फूटा गुस्सा, छह दिसंबर को विद्युतकर्मी करेंगे आंदोलन, राज्य कर्मचारी भी देंगे सर्मथन
महिलाओं का कहना था कि मैनेजर खाता खोलने के नाम पर परेशान करते हैं। कई-कई दिनों तक दौड़ाते हैं। समूह की महिलाओं ने मैनेजर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। महिलाएं बैंक मैनेजर की गिरफ्तारी को लेकर अड़ी थीं। मामला अलापुर के म्याऊं कस्बे के प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक का है।