Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Budget Session : बजट सत्र में किसानों और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेर सकती है कांग्रेस, बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Budget Session : बजट सत्र में किसानों और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेर सकती है कांग्रेस, बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 28 जनवरी। पेश होने वाले बजट सत्र को लेकर केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी में कांग्रेस जुट गई है। संसद में किन-किन मुद्दों पर सरकार को घेरना है उसे लेकर शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में पार्टी की संसदीय दल की बैठक हुई।

पढ़ें :- BREAKING: अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ दर 50% से घटाकर 18% कर दी- बड़े व्यापार समझौते ने चीन को भी पीछे छोड़ा

सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि बैठक में बजट सत्र के दौरान किन मुद्दों पर सरकार को घेरना है उसको लेकर चर्चा हुई है। कांग्रेस सभी विपक्षी दलों के साथ मिलकर केन्द्र सरकार को रोजगार, किसान, कोरोना पीड़ितों के लिए राहत पैकेज, चीनी अतिक्रमण और एयर इंडिया को बेचने सहित कई दूसरे मुद्दों पर घेर सकती है।

सोमवार से शुरू होगा बजट सत्र का पहला चरण

गौरतलब है कि बजट सत्र का पहला चरण सोमवार से शुरू होगा। इस दौरान आर्थिक सर्वेक्षण को सदन के पटल पर रखा जाएगा और आम बजट पेश किया जाएगा। कांग्रेस विपक्षी नेताओं के साथ कई मुद्दों को संसद में उठाना चाहती है। जिसे को लेकर शुक्रवार को पार्टी के संसदीय दल की बैठक हुई। बैठक में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, आनंद शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एके एंटनी, गौरव गोगोई, के. सुरेश, जयराम रमेश सहित कई अन्य पार्टी नेता मौजूद रहे।

पढ़ें :- Budget 2026 का गहराई से विश्लेषण: टैक्स से लेकर विकास तक, किसे मिला क्या?
Advertisement