Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Bulli Bai App Accused Arrested : पुलिस ने बेंगलुरु के छात्र को किया गिरफ्तार, उत्तराखंड की महिला हिरासत में

Bulli Bai App Accused Arrested : पुलिस ने बेंगलुरु के छात्र को किया गिरफ्तार, उत्तराखंड की महिला हिरासत में

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

बुल्ली बाई मामले में इंजीनियरिंग की एक छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस ऐप पर राजनीतिक सामाजिक मुद्दों पर मुखर मुस्लिम महिलाओं की ऑनलाइन ‘नीलामी’ की गई थी। इस मामले की मुख्य आरोपी उत्तराखंड की एक महिला को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

पढ़ें :- गाजियाबाद त्रासदी: कोरियाई 'लव गेम' की लत ने तीन बहनों की जान ली

मुंबई पुलिस ने आरोपी विशाल झा को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया। उसे कल मुंबई लाया गया था और अब उससे पूछताछ की जा रही है। उसे 10 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। अब महिला से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया, गिरफ्तार युवक मामले में गिरफ्तार महिला का सह-आरोपी है।

नीलामी की सूचि में प्रमुख पत्रकार, कार्यकर्ता और वकील शामिल

मामला 1 जनवरी को तब सामने आया जब कई मुस्लिम महिलाओं ने खुद का फोटो के संग अपना नाम विले ऐप पर नीलामी की सूचि में पाया। GitHub प्लेटफॉर्म द्वारा होस्ट किए गए ऐप ने उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल किया था।

इस ऐप पर उन औरतों को टारगेट किया गया था जो ज्वलंत राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर मुखर होकर सामने आती हैं। इस ऐप पर नीलामी की सूचि में प्रमुख पत्रकार, कार्यकर्ता और वकील शामिल थे।

 

पढ़ें :- Budget 2026 का गहराई से विश्लेषण: टैक्स से लेकर विकास तक, किसे मिला क्या?

 

 

Advertisement