सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर जिले में भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। इस दौरान पुल से गुजर रही सवारियों से भरी बस बीच नदी में फंस गई। बस में सवार सवारियों की सांसे जैसे थम गई हों।
पढ़ें :- बांदा में डिजिटल स्वास्थ्य क्रांति, 70% लोगों की बनी 'आभा आईडी'
चालक की नादानी से लगभग दो दर्जन सवारियों की जान जा सकती थी। भारी बारिश के कारण हिंडन नदी में अचानक आए तेज़ पानी के बहाव में सवारी बस बीच-बीच नदी में फस गई। नदी में फंसी बस को देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए।
घटना सहारनपुर के सुंदरपुर शाकंभरी देवी मार्ग का है। हिंडन नदी में आए तेज बहाव के पानी में बह सवारी बस सकती थी। स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू करके सवारियों की जान बचाई।