नैनी के नए यमुना ब्रिज पर कार की टक्कर से एआरटीओ प्रवर्तन भूपेश कुमार गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उनके सिर में गंभीर चोट आई है. आनन फानन में उन्होंने जीवन ज्योति हास्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक देख उन्हें लखनऊ मेदांता के लिए रेफर कर दिया गया है. चिकित्सकों के मुताबिक शुरुआती 15 दिन एआरटीओ के लिए अहम हैं. घटना की जानकारी होते ही डीएम, आरटीओ सहित तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए.
पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में यूपी सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंपी SIT की फाइनल रिपोर्ट
एआरटीओ प्रवर्तन भूपेश कुमार गुप्ता मंगलवार को भोर में नए यमुना पुल पर अपनी टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे. भोर में करीब पांच बजे एक गाड़ी के नंबर प्लेट का फोटो खींचने के लिए जैसे ही वह सड़क पार कर रहे थे कि तेज रफ्तार एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे में एआरटीओ दूर गिरे. इससे उनके सिर में गंभीर चोटे आई.
घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने एआरटीओ को टक्कर मारने वाले वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी चालक करछना के भुंडा गांव का रहने वाला है. पूछताछ में पुलिस को उसने बताया कि वह दर्शन करने के लिए जा रहा था. इसी दौरान अचानक उसकी आल्टो कार के सामने एआरटीओ आ गए.