Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज में कार ने घर के बाहर बैठे चार लोगों को कुचला, मौत

प्रयागराज में कार ने घर के बाहर बैठे चार लोगों को कुचला, मौत

By Rajni 

Updated Date

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज के सोरांव थाना क्षेत्र के लकड़मंडी चौराहे के पास भीषण हादसा हो गया। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

गुस्साए लोगों ने दो घंटे तक चक्का जाम कर दिया। शनिवार रात करीब 11 बजे कार ने घर के बाहर बैठे चार लोगों को कुचल दिया। जिसमें दो पुरुष, एक महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।  पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

लकड़मंडी चौराहे के पास रहने वाले राजन व उनकी पत्नी लल्लू और एक लड़का घर के बाहर अपनी दुकान के सामने चौकी पर बैठे हुए थे। उसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर चारों लोगों को रौंदते हुए नाले में पलट गई। घटना के बाद हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए किया चक्काजाम

ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए चक्काजाम शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया। एसआई संजय भारद्वाज का कहना है कि कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई
Advertisement