Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कनखजूरा ने बिगाड़ा आइसक्रीम खाने का मूड, महिला ने मंगवाया था ऑनलाइन आइसक्रीम

कनखजूरा ने बिगाड़ा आइसक्रीम खाने का मूड, महिला ने मंगवाया था ऑनलाइन आइसक्रीम

By HO BUREAU 

Updated Date

victim woman

नोएडा। यूपी के नोएडा में ऑनलाइन ब्लिंकिट से मंगवाए गए आइसक्रीम में कनखजूरा निकलने से हड़कंप मच गया। महिला ने बच्चों के लिए ब्लिंकिट से ऑनलाइन आइसक्रीम मंगवाया था। आइसक्रीम में कनखजुरा निकलने के बाद महिला ने ब्लिंकिट से शिकायत की।

पढ़ें :- कार ने महिला और बच्चे को रौंदा, दोनों की मौत, चालक फरार

जिसके बाद आइसक्रीम बनाने वाली कंपनी ने महिला के पैसे वापस कर दिए। महिला ने बताया कि ढक्कन खोलते ही ऊपर आइसक्रीम में कनखजूरा दिखा। यह देखकर वह और बच्चे डर गए। सेक्टर 12 में रहने वाली दीपा ने आइसक्रीम मंगवाया था।

Advertisement