Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

By Rakesh 

Updated Date

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार सुबह राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित भगवान श्रीराम के मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान श्रीराम, माता जानकी, हनुमान जी और शिवजी की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ प्रदेश के चहुंमुखी विकास और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

पढ़ें :- 2027 से व्हाट्सएप और अन्य मैसेजिंग ऐप्स पर लागू हो सकते हैं नए नियम, सिम हटाते ही बंद हो सकता है अकाउंट एक्सेस

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भगवान श्रीराम का आशीर्वाद इसी तरह हम सब पर बना रहे। प्रदेशवासी स्वस्थ व सुखी रहें। छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों के समुचित विकास और छत्तीसगढ़ प्रदेश विकास के क्षेत्र में देश में अपना महत्वपूर्ण स्थान स्थापित करें। यही भगवान से हमारी कामना है। इस दौरान मंदिर के आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।

Advertisement