Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी का आदेश, उत्तराखंड में अवैध मदरसे किए जाएंगे ध्वस्त

उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी का आदेश, उत्तराखंड में अवैध मदरसे किए जाएंगे ध्वस्त

By Rakesh 

Updated Date

नैनीताल। उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर मुख्यमंत्री धामी सख्त हो गए हैं। वीरभट्टी में भी अवैध मदरसों को ध्वस्त किया जाएगा। धार्मिक अतिक्रमण पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्ती का असर दिखने लगा है। पहले टांडा जंगल में अतिक्रमण कर बनाई गई मस्जिद और मदरसे को ध्वस्त किया गया।

पढ़ें :- पाकिस्तान पर बड़ा जल संकट? रवि नदी परियोजना से बदलेगा समीकरण

अब नैनीताल से सटे वीरभट्टी में करीब 13 वर्ष से संचालित विवादित अवैध अंजुमनइकरा मदरसे को भी ध्वस्त किया जाएगा। एसडीएम ने संचालक को नोटिस जारी किया है। जिला प्रशासन की टीम ने 8 अक्टूबर को वीरभट्टी क्षेत्र में अवैध मदरसा संचालित होने का पर्दाफाश किया था। टीम ने मदरसा सील कर वहां रखे गए 24 बच्चों को उनके स्वजनों को सुपुर्द किया था।

पूछताछ में बच्चों ने मदरसा संचालक पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। बताया जाता है कि सरकारी भूमि पर अवैध रूप से मदरसे का निर्माण किया गया था। वीरभट्टी के अवैध मदरसे में बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार का मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेकर पूरे प्रदेश में सत्यापन अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

Advertisement