CJP Delhi Protest : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन को लेकर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में प्रदर्शन होते हैं और होने भी जरूरी हैं, लेकिन अगर प्रदर्शन करना ही मकसद है तो आज करें या 10 दिन बाद करें, समाधान प्रदर्शन से नहीं, बल्कि बातचीत से निकलेगा। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सोनीपत के कुंडली स्थित निफ्टम संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
पढ़ें :- 57 मेट्रो स्टेशन बंद, दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें रद्द, SC बोला - 'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें...'
उन्होंने कहा कि पहले दिन अपनी बात स्पष्ट की जा चुकी है, लेकिन अपनी राजनीति के लिए दिल्ली की सड़कों पर जाम लगाकर आम जनता को परेशान नहीं करना चाहिए। अगर नेता वास्तव में गंभीर हैं तो उन्हें मुख्य चुनाव आयुक्त से बात करनी चाहिए। इसके लिए प्रदर्शन करने के बजाय एक प्रतिनिधिमंडल तैयार किया जाना चाहिए।
दरअसल, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP 10 अक्टूबर यानी शनिवार को प्रदर्शन करेगी। इसके लिए सीजेपी ने जंतर – मंतर पर दिल्ली पुलिस से अनुमति मांगी, लेकिन दिल्ली पुलिस से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली है। नई दिल्ली रेंज की जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस नूपुर प्रसाद ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि किसी भी प्रदर्शन की अनुमति 10 दिन पहले ली जाती है। बाद में सौरभ दास का 7 अक्टूबर को आवेदन मिला। इसके साथ ही इस इलाके में 163 लागू है। ऐसे में कानून का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी।
Disclaimer
पढ़ें :- 'बंधुआ मजदूर...', H -1B वीजा धारकों को लेकर बोले जेडी वेंस, भारत की प्रतिक्रिया
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।