Earthquake : महाराष्ट्र के पालघर जिले में गुरुवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने 'एक्स' पर पोस्ट कर यह जानकारी दी।
Updated Date
Earthquake : महाराष्ट्र के पालघर जिले में गुरुवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। इसके मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई, जो कम तीव्रता की श्रेणी में आती है। NCS के अनुसार, भूकंप का समय 8 अक्टूबर, शाम 7 बजकर 16 मिनट 20 सेकेंड (आईएसटी) रहा। भूकंप का केंद्र अक्षांश 20.109 और देशांतर 72.948 पर स्थित था। जमीन से इसकी गहराई 7 किलोमीटर दर्ज की गई है। एजेंसी के अनुसार भूकंप का स्थान नासिक (महाराष्ट्र) से 88 किलोमीटर पश्चिम में था।
भूकंप के झटके पालघर के साथ-साथ आसपास के कुछ इलाकों में भी महसूस किए गए। कम तीव्रता होने के कारण किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। स्थानीय प्रशासन ने भी स्थिति सामान्य होने की बात कही है।
विशेषज्ञों के अनुसार, 3 से 4 तीव्रता तक के भूकंप को हल्का भूकंप माना जाता है, जिसमें आमतौर पर ज्यादा नुकसान नहीं होता, लेकिन झटके महसूस किए जा सकते हैं। महाराष्ट्र का यह क्षेत्र सीस्मिक जोन 3 में आता है, जहां मध्यम तीव्रता के भूकंप आने की संभावना बनी रहती है।
महाराष्ट्र में पिछले कुछ महीनों में कई बार हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले भी पालघर और नाशिक बेल्ट में भूकंपीय गतिविधियां दर्ज की गई थीं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र लगातार भूकंपीय गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
एनसीएस ने लोगों से अपील की है कि भूकंप के दौरान घबराएं नहीं और सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के संपर्क में रहें।
(आईएएनएस)
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।