1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राजघाट पहुंचा विपक्ष का ‘वोट चोरी’ के खिलाफ प्रदर्शन, राहुल-खड़गे ने संभाली कमान

राजघाट पहुंचा विपक्ष का ‘वोट चोरी’ के खिलाफ प्रदर्शन, राहुल-खड़गे ने संभाली कमान

Rajghat : चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में कथित अनियमितताओं के खिलाफ कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष का प्रदर्शन गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा।

By HO BUREAU 

Updated Date

Rajghat : चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में कथित अनियमितताओं के खिलाफ कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष का प्रदर्शन गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजघाट तक मार्च निकाला।

पढ़ें :- वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए कितनी तैयार टीम इंडिया? टीम मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स के सामने खड़े कई बड़े सवाल

गुरुवार शाम सैकड़ों विपक्षी नेता और कार्यकर्ता राजघाट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपना विरोध जताया और आंदोलन को आगे बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा की। इससे पहले कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के वरिष्ठ नेताओं ने कनॉट प्लेस में दोपहर के भोजन के दौरान बैठक की। बैठक में एसआईआर को लेकर लगाए जा रहे आरोपों और कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर आंदोलन को और तेज करने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया गया।

विपक्षी दल सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों का आरोप है कि मतदाता सूची के एसआईआर में अनियमितताएं हुई हैं और इससे मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। राजघाट पर मीडिया से बातचीत में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने एक बार फिर सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लोगों की आवाज सुनने की भी अपील की।

इससे पहले लंच बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि विपक्ष यह संदेश देना चाहता है कि स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष से हासिल की गई आजादी को चुनाव आयोग द्वारा “छीना” जा रहा है और लोगों के “वोट देने के अधिकार” को खत्म किया जा रहा है।

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के कई अन्य नेता पिछले दो दिनों से राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शन कर रहे हैं। विपक्षी दल चुनाव आयोग पर कथित ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाते हुए सीईसी के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

पढ़ें :- SIR मामला : 42 पूर्व जजों ने खुला पत्र लिखकर चुनाव आयोग को कमजोर करने की कोशिश पर जताई चिंता

विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयोग ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के साथ मिलकर देश के लोकतंत्र को प्रभावित करने और कथित आपराधिक साजिश के तहत लोगों के वोट चोरी करने का प्रयास किया है। विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग सहित संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का भी आरोप लगाया है।

इस बीच, छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से बने नवगठित संगठन कॉक्रोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने भी 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है। संगठन ने कथित ‘वोट चोरी’ और चुनावी अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन करने की बात कही है।

(आईएएनएस)

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

पढ़ें :- 'हीरो बनने के चक्कर में एक्टर मत खोना', शाहरुख खान ने हमेशा याद रखी नाना पाटेकर की यह सीख

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com