उत्तर प्रदेश के बस्ती जिलें में एक सड़क दुर्घटना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओएसडी की मौत हो गई है.बस्ती में हुए इस हादसे में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के ओएसडी मोतीलाल सिंह की गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गई. ये हादसा छुट्टा पशुओं को बचाने के चक्कर में हुआ है.
पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा
बस्ती में हुए इस सड़क हादसे में सीएम योगी के ओएसडी की मौत होने के साथ ही उनकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. पत्नी को गोरखनाथ जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार ओएसडी गुरुवार देर रात गोरखपुर से लखनऊ जा रहे थे. तभी बस्ती में ये सड़क हादसा हुआ है. बस्ती में ये हादसा नेशनल हाइवे पर हुआ है.
वहीं ओएसडी मोतीलाल सिंह की सड़क हादसे में मौत होने पर मुख्यमंत्री ने शोक जताया है. सीएम योगी के कार्यालय द्वारा किए गए ट्वीट में बताया गया, “सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, गोरखपुर के मोती लाल सिंह के सड़क दुर्घटना में दुखद निधन पर शोक प्रकट किया है. महाराज दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं. ॐ शांति!”