Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अलीगढ़ को सौगातः सीएम योगी ने 497 करोड़ की 207 परियोजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण

अलीगढ़ को सौगातः सीएम योगी ने 497 करोड़ की 207 परियोजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण

By Rakesh 

Updated Date

अलीगढ़। अलीगढ़ के बन्ना देवी थाना अंतर्गत नुमाइश मैदान में गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाए जाने वाली योजनाओं का गुणगान किया और 497 करोड़ की 207 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

पढ़ें :- CM योगी, अखिलेश यादव ने हजरतगंज अंबेडकर प्रतिमा पर चढ़ाए फूल, प्रदेशवासियों को जयंती की दी शुभकामनाएं

इस दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए अनुसूचित जाति के लोगों को संबोधित किया और कहा कि भाजपा सरकार से पहले कभी अनुसूचित जाति के लोगों को सम्मान नहीं मिला। भाजपा सरकार आने के बाद भाजपा ने हर वर्ग को बिना भेदभाव के हर योजना का लाभ दिलाया और अनुसूचित जाति के लोगों को सम्मान दिया है।

2017 से पहले कभी किसी सरकारी दफ्तर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तस्वीर नहीं हुआ करती थी, लेकिन भाजपा सरकार आते ही अब हर सरकारी दफ्तर में भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लगी होती है। यह अनुसूचित जाति के लिए एक बड़ा सम्मान है। इसके साथ ही उन्होंने अनुसूचित जाति के लोगों को संबोधित करते हुए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाए जाने वाली योजनाओं का गुणगान किया।

Advertisement