Hamid Ansari Statement : CM योगी ने रविवार को कहा कि (हामिद अंसारी) उन्होंने कल एक वक्तव्य दिया, ये बातें देश और सनातन परंपरा के लिए बेहद डरावनी हैं।’ वे ग्रेटर नोएडा में आयोजित उत्कर्ष नारी सम्मान युवा स्वाभिमान प्रेरणा विमर्श – 2026 के समापन समारोह में हामिद अंसारी के उस बयान पर बोल रहे थे, जिसमें पूर्व उपराष्ट्रपति ने कहा था कि भारत के लिए खतरा साम्यवाद नहीं, बल्कि हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता है। हालांकि उन्होंने अपना रुख स्पष्ट किया था कि एक पुरानी बैठक में विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से जुड़ी टिप्पणी है, वहीं एजी नूरानी की 2019 में आई किताब The RSS: A Menace to India का भी हवाला दिया था।
पढ़ें :- PDA ढोंग है, सपा प्रमुख अखिलेश यादव दलित विरोधी : ओपी राजभर
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत इसलिए भारत है, क्योंकि इसकी आत्मा सनातन धर्म में बसती है। हमारा देश इस कारण सेक्यूलर है, क्योंकि हम ऋषि परंपरा और सनातन पर गौरव करते हैं। हम सनातन को मानते हैं। हमें पूर्वजों, देवी-देवताओं, अवतारों, तीर्थ और विरासत पर गर्व है। हमने विचारों को कभी मनाही नहीं है। हमने हर अच्छे विचार का स्वागत किया। हमने उपासना विधि को कभी भेद नहीं किया। तेरा-मेरा का भेद संकुचित सोच में है। विश्व को परिवार मानने की सोच हमें अपनी इसी परंपरा से मिली है।
‘यह वक्तव्य भारत की परंपरा के लिए उचित नहीं’
सीएम योगी ने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर कहा कि हमने संविधान के सर्वोच्च पद पर बैठे व्यक्ति का वक्तव्य देखा है। कुछ लोगों की फितरत होती है कि वह अपने पद की मर्यादा को बनाए नहीं रख पाते हैं। उस मर्यादा के विपरीत अपना आचरण करना उनके जीवन की फितरत बन चुकी होती है। हामिद अंसारी ने भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में 5 वर्ष के अपने कार्यकाल को पूरा किया।
उन्होंने कहा कि यह वक्तव्य भारत, भारतीयता, भारतीय संस्कृति, भारत की परंपरा के लिए उचित नहीं था। यह वक्तव्य दुनिया में भारत की छवि को धूमिल करने के कुत्सित प्रयासों के उस एजेंडे का हिस्सा है, जो एंटी इंडिया फोर्सेज की ओर से लगातार प्रचार किया जाता रहा है।
पढ़ें :- UCC भारतीय संविधान के कई अनुच्छेदों का उल्लंघन करता है : ओवैसी
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।