1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. उत्तर कोरिया ने कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्व में समुद्र की ओर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, अमेरिका, साउथ कोरिया और जापान के एक्शन में रिएक्शन!

उत्तर कोरिया ने कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्व में समुद्र की ओर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, अमेरिका, साउथ कोरिया और जापान के एक्शन में रिएक्शन!

North Korea : कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्व में उत्तर कोरिया ने रविवार को समुद्र की ओर मिसाइल दागी। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उत्तर कोरिया की तरफ से एक अननोन प्रोजेक्टाइनल दागा गया।

By HO BUREAU 

Updated Date

North Korea : कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्व में उत्तर कोरिया ने रविवार को समुद्र की ओर मिसाइल दागी। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उत्तर कोरिया की तरफ से एक अननोन प्रोजेक्टाइनल दागा गया। रॉयटर्स के मुताबिक, एक दिन पहले ही उत्तर कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र के परमाणु निगरानी संगठन के प्रस्ताव को खारिज किया था। अमेरिका की अगुवाई में नौसैनिक अभ्यास किया गया था।

पढ़ें :- Uttarakhand : मंत्री रेखा आर्या ने पति पर दर्ज कराई FIR, मारपीट और जान से मारने की साजिश का आरोप

यह 29 अगस्त से 10 सितंबर तक चला था। इसमें जापान और दक्षिण कोरिया शामिल थे। उत्तर कोरिया ने इस अभ्यास की निंदा की थी। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने शुक्रवार को बयान दिया था कि अमेरिका की अगुवाई वाले सैन्य अभ्यास कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव के जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा था कि देश अपने परमाणु हथियारों को मजबूत करने की दिशा में अपनी नीति में कोई बदलाव नहीं करेगा।

उत्तर कोरिया से मिसाइल लॉन्च की खबरें आ रही हैं। ऐसे में दक्षिण कोरिया रविवार को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक करेगा। NSC ने अपील की है कि उत्तर कोरिया प्योंगयांग से तुरंग मिसाइल गतिविधियां रोके। परीक्षण संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का सीधा उल्लंघन है। यह भी बताते चलें कि यह एक सप्ताह में उत्तर कोरिया ने दूसरा मिसाइल परीक्षण किया है। इससे पहले उसने 12 सितंबर को भी परीक्षण किया था।

✍️Avinay Mishra

पढ़ें :- Jantar-Mantar Violence : सुप्रीम कोर्ट की समिति ने प्रभावित लोगों से मांगीं शिकायतें

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com