लखनऊ। यूपी में डिजिटल अटेंडेंस सिस्टम लागू कर दिया गया है। डिजिटल अटेंडेंस के खिलाफ शिक्षक प्रदर्शन कर रहे है। जहां शिक्षक डिजिटल अटेंडेंस के खिलाफ है। वहीं सरकार अपने फैसले पर अड़ी है।
पढ़ें :- खतरनाक सांप के साथ शख्स का VIDEO वायरल, वन्यजीव तस्करी के गंभीर आरोप
इस मामले में अधिकारियों को सरकार का निर्देश है कि टीचरों को समझाएं। स्कूल जाकर सीनियर अफसर हाजिरी लगवाएंगे। मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा टीचरों से बात करें। जनपद स्तर पर अधिकारियों की ड्यूटी लगी है। ताकि टीचरों को समझाकर उनसे डिजिटल हाजिरी लगवाएं।
वहीं मेरठ में केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने डिजिटल हाजिरी का विरोध करने वाले शिक्षकों को लेकर कहा कि टेक्नोलॉजी से बचना नहीं चाहिए, उससे पारदर्शिता आती है। रालोद चीफ ने कहा कि जो सरकारी नौकरी कर रहें हैं उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने शपथ ली है उस शपथ और ड्यूटी का ध्यान दिलाता हूं।