1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सरकारी Bank कर्मचारियों की कल से तीन दिनों की हड़ताल, आज खुले रहे बैंक

सरकारी Bank कर्मचारियों की कल से तीन दिनों की हड़ताल, आज खुले रहे बैंक

Public Sector bank : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी), पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और कई अन्य सरकारी बैंक रविवार को खुले हैं।

By HO BUREAU 

Updated Date

Public Sector Bank : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी), पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और कई अन्य सरकारी बैंक रविवार को खुले हैं। इससे आम जनता को 28 सितंबर से 30 सितंबर तक होने वाली प्रस्तावित तीन-दिनों की देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले अपने बैंकिंग काम पूरे करने का मौका मिल रहा है।

पढ़ें :- 'एक संवैधानिक संस्था पूरी तरह कार्यपालिका के नियंत्रण में...', चुनाव आयोग को लेकर ओवैसी का बयान

रविवार को बैंक खोलने का यह खास फैसला सरकारी बैंकों (पीएसबी) और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आआरबी) पर लागू होता है। यह कदम प्रस्तावित हड़ताल से पहले रेगुलर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के मकसद से उठाया गया है। रविवार को पीएसबी और आरआरबी खोलने का फैसला 21 सितंबर को वित्त मंत्रालय, पब्लिक सेक्टर बैंकों, रीजनल रूरल बैंकों, इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) और नाबार्ड के अधिकारियों के बीच हुई बैठक के बाद लिया गया।

यह कदम इसलिए भी अहम है, क्योंकि 26 और 27 सितंबर को क्रमशः शनिवार और रविवार पड़ रहे हैं। वीकेंड के ठीक बाद प्रस्तावित बैंक हड़ताल के कारण, ग्राहकों को कई दिनों तक बैंक की ब्रांच से जुड़ी सेवाओं का सीमित लाभ मिल पाता, इसलिए हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग लेन-देन पूरे करने का एक अतिरिक्त मौका देने के लिए रविवार को बैंक खोलने की योजना बनाई गई है।

आज काम कर रहे पब्लिक सेक्टर बैंकों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, यूको बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक शामिल हैं।

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक भी शामिल 

इस व्यवस्था में देश भर के 28 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक भी शामिल हैं। इनमें आंध्र प्रदेश ग्रामीण बैंक, अरुणाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक, असम ग्रामीण बैंक, बिहार ग्रामीण बैंक, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, गुजरात ग्रामीण बैंक, हरियाणा ग्रामीण बैंक, हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक, जम्मू और कश्मीर ग्रामीण बैंक, झारखंड ग्रामीण बैंक, कर्नाटक ग्रामीण बैंक, केरल ग्रामीण बैंक, मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक

पढ़ें :- Asian Games 2026 : डेकाथलॉन में ब्रॉन्ज के साथ तेजस्विन शंकर ने रचा इतिहास, इवेंट में दो मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बने

इसके अलावा महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक, मणिपुर ग्रामीण बैंक, मेघालय ग्रामीण बैंक, मिजोरम ग्रामीण बैंक, नागालैंड ग्रामीण बैंक, ओडिशा ग्रामीण बैंक, पुडुचेरी ग्रामीण बैंक, पंजाब ग्रामीण बैंक, राजस्थान ग्रामीण बैंक, तमिलनाडु ग्रामीण बैंक, तेलंगाना ग्रामीण बैंक, त्रिपुरा ग्रामीण बैंक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक और पश्चिम बंगाल ग्रामीण बैंक शामिल हैं। हालांकि, रविवार को बैंक खोलने की यह व्यवस्था प्राइवेट सेक्टर के बैंकों पर अपने आप लागू नहीं होती है। (आईएएनएस)

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

पढ़ें :- ग्राहक ने Maggi के पैकेट में कीड़े मिलने का लगाया आरोप, नेस्ले इंडिया ने दिया जवाब
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com