1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Asian Games 2026 : हरिता ने महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में जीता ब्रॉन्ज, पुरुषों में अनिमेष 5वें स्थान पर रहे

Asian Games 2026 : हरिता ने महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में जीता ब्रॉन्ज, पुरुषों में अनिमेष 5वें स्थान पर रहे

Asian Games 2026 : भारत ने रविवार को एशियन गेम्स आइची-नागोया 2026 में स्प्रिंट इवेंट्स का समापन महिलाओं और पुरुषों की 200 मीटर फाइनल में अलग-अलग नतीजों के साथ किया।

By HO BUREAU 

Updated Date

Asian Games 2026 : भारत ने रविवार को एशियन गेम्स आइची-नागोया 2026 में स्प्रिंट इवेंट्स का समापन महिलाओं और पुरुषों की 200 मीटर फाइनल में अलग-अलग नतीजों के साथ किया। एक ओर, हरिता भद्रा ने कड़े मुकाबले में ब्रॉन्ज मेडल जीता, जबकि अनिमेष कुजूर पुरुषों की रेस में पांचवें स्थान पर रहे। हरिता भद्रा ने 23.20 सेकंड का समय लेकर महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान हासिल किया।

पढ़ें :- ग्राहक ने Maggi के पैकेट में कीड़े मिलने का लगाया आरोप, नेस्ले इंडिया ने दिया जवाब

सिंगापुर की वेरोनिका शांति परेरा ने (22.78 सेकंड) गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि चीन की चेन युजी 22.93 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। हरिया की साथी उन्नति अयप्पा बोलैंड फाइनल में 23.46 सेकंड के समय के साथ छठे स्थान पर रहीं।

इस मेडल के साथ ही एशियन गेम्स में महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में पोडियम तक पहुंचने का भारत का इंतजार खत्म हो गया। इससे पहले, साल 2018 के गेम्स में दुती चंद ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। 23 वर्षीय हरिता इस कॉन्टिनेंटल इवेंट में 200 मीटर में मेडल जीतने वाली छठी भारतीय महिला भी बन गईं। महाराष्ट्र की स्प्रिंटर हरिता भद्रा ने 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपने पर्सनल बेस्ट (23.14 सेकंड) के साथ नेशनल टाइटल जीता था, जिसके बाद वह इन गेम्स में उतरी थीं।

12वें स्थान पर भारत 33 पदकों के साथ 

दूसरी तरफ, पुरुषों की 200 मीटर फाइनल में अनिमेष कुजूर पांचवें स्थान पर रहे। थाईलैंड के पुरीपोल बूनसन ने 100 मीटर और 200 मीटर स्प्रिंट में डबल जीत हासिल करते हुए अपना दबदबा बनाए रखा। उन्होंने 19.88 सेकंड का समय लेकर एशियन रिकॉर्ड की बराबरी की।

हीट्स में शानदार प्रदर्शन के बाद फाइनल में पहुंचे अनिमेष मेडल के लिए जरूरी रफ्तार नहीं दिखा पाए और एशियन गेम्स में 200 मीटर की अपनी दौड़ पांचवें स्थान पर खत्म की। उन्होंने 20.80 सेकंड में रेस पूरी की। इससे पहले अनिमेष इसी गेम्स में 100 मीटर के सेमीफाइनल में भी पहुंचे थे। भारत 33 पदकों के साथ मेडल टैली में फिलहाल 12वें स्थान पर है। देश के नाम 4 गोल्ड, 14 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज मेडल हैं।

पढ़ें :- सरकारी Bank कर्मचारियों की कल से तीन दिनों की हड़ताल, आज खुले रहे बैंक

(आईएएनएस)

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

पढ़ें :- Delhi : प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ तो दिया थप्पड़, अब खेद व्यक्त करना पड़ गया, Video वायरल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com