देहरादून। बारिश के मौसम में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। विशेषकर वे माता-पिता, जिनके बच्चे छोटे हैं और वे घर के अंदर या बाहर खेल रहे हों। इसी मौसम में जहरीले जीव-जंतु निकलते हैं और जरा सी लापरवाही से उनकी जान भी जा सकती है। ऐसा ही मामला देहरादून में सामने आया है।
पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क
जहां डोईवाला के पंचवटी इलाके में घर में खेल रहे मासूम भाई-बहन को कोबरा ने डस लिया। दोनों आईसीयू में भर्ती हैं। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कोबरा को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है। दोनों बच्चों को हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे की है। अरविंद पांचाल के 3 वर्षीय बेटे शिवांश और 4 वर्षीय बेटी आसीन को घर पर ही कोबरा ने डस लिया। सांप के डसते ही दोनों बच्चे बेहोश हो गए। तुरंत दोनों बच्चों को हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज आईसीयू में चल रहा है।