रायगढ़। राज्य में ईडी की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार और उनके खास कार्यकर्ता घिरते नजर आ रहे हैं। ईडी ने 2000 करोड़ के शराब घोटाले में शामिल नामजद लोगों से पूछताछ करनी शुरू कर दी है।
पढ़ें :- दिल्ली चुनाव परिणामों का विश्लेषण: बड़े सबक और राजनीतिक प्रभाव:
इस विषय को लेकर रायगढ़ महिला मोर्चा की सदस्यों ने गैलेक्सी मॉल के सामने मोर्चा अध्यक्ष शोभा शर्मा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और आबकारी विभाग के मंत्री कवासी लकमा का पुतला दहन किया है।
सरकार खुद शराब बेचने पर उतारूः भाजपा महिला मोर्चा
भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है,कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाई थी प्रदेश में शराब बंदी को पहली प्राथमिकता देंगे। लेकिन वास्तविकता में सरकार खुद शराब बेचने पर उतारू हो गई।जिसका हम खुला विरोध करते है।
मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती शर्मा ने कहा कि रायपुर कांग्रेस महापौर के बड़े भाई अनवर ढेबर के यहां ईडी की छापेमारी में 2000 करोड़ के शराब घोटाले की बात सामने आ चुकी है।
पढ़ें :- दिल्ली में ‘यमुना जहर’ विवाद: राजनीति, चुनावी चालें और सच्चाई की पड़ताल
इसी बात का विरोध प्रदर्शन करने हम यहां उपस्थित हुए हैं। घटनास्थल पर महिला मोर्चा ने जमकर नारेबाजी करते हुए गैलेक्सी मॉल के सामने ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन कर किया।
इधर प्रशासन से पुतला दहन की अनुमति नहीं मिलने के बाद भी भाजपा महिला मोर्चा ने प्रशासन और पुलिस बल की उपस्थिति में जिस तरह से धक्का मुक्की करते हुए पुतला दहन किया। इस बात की पूरे शहर में चर्चा हैं।