Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Rahul Gandhi in Cambridge : लंदन पहुंचे राहुल गांधी ने कहा, देश में केरोसिन छिड़क रही भाजपा, एक चिंगारी से लग सकती है आग

Rahul Gandhi in Cambridge : लंदन पहुंचे राहुल गांधी ने कहा, देश में केरोसिन छिड़क रही भाजपा, एक चिंगारी से लग सकती है आग

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 21 मई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश के बाहर भी भाजपा पर हमलावर हैं। लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में आइडियॉज फॉर इंडिया सम्मेलन में उन्होंने भारत की स्थिति को अच्छा न करार देते हुए कहा कि भाजपा ने देश में केरोसिन छिड़क दिया है। ऐसे में एक चिंगारी देश की मुसीबत बढ़ा देगी।

पढ़ें :- PM मोदी आज रहेंगे पश्चिम बंगाल दौरे पर , भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में करेंगे चुनावी जनसभा

राहुल गांधी ने कहा कि भारत की स्थिति फिलहाल अच्छी नहीं है। भारतीय जनता पार्टी ने आग लगाने की पूरी तैयारी कर दी है। ऐसे में कांग्रेस सहित विपक्ष की जिम्मेदारी बढ़ गयी है। लोगों, समुदायों, राज्यों और धर्मों को एक साथ लाकर भाजपा द्वारा पैदा की गयी माहौल की गर्मी को कम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि तापमान तेजी से बढ़ गया है, यदि तापमान ठंडा नहीं हुआ तो चीजें गलत हो सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान राहुल से भाजपा के चुनाव जीतने और कांग्रेस के लगातार हारने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ध्रुवीकरण और मीडिया के प्रभुत्व ने भाजपा को फायदा पहुंचाया है। इसके अलावा आरएसएस ने एक ऐसी संरचना का निर्माण किया है. जो बड़े पैमाने पर प्रवेश कर चुकी है। विपक्षी दलों और कांग्रेस को इस तरह के ढांचे का निर्माण करने की जरूरत है। राहुल ने कहा कि हमें और अधिक आक्रामक रूप से उन 60 से 70 प्रतिशत लोगों के पास जाने की जरूरत है, जो भाजपा को वोट नहीं देते हैं और हमें इसे एक साथ करने की जरूरत है।

Advertisement