देहरादून, 15 अप्रैल। नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा 17 अप्रैल को पार्टी मुख्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण करेंगे। इसके लिए पार्टी की ओर से भव्य तैयारियां की गई है। इस मौके पर प्रदेशभर से पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में BJP vs TMC: क्या पूरा होगा जनसंघ का सपना या कायम रहेगा ममता का किला?
निवर्तमान महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के पदभार ग्रहण के मौके पर भव्य स्वागत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज सभी जिला, शहर मुख्यालयों में स्वागत समारोह के लिए तैयारी बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। सभी जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटियों को 15 अप्रैल को अपने-अपने जिला एवं शहर मुख्यालयों में तैयारी बैठकों के आयोजन के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने सभी जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटियों से अपेक्षा की है कि प्रदेश अध्यक्ष के ऐतिहासिक स्वागत समारोह में ब्लॉक, नगर व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। सारस्वत ने बताया कि पद भार स्वागत समारोह में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।