रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान होने से पहले भाजपा और कांग्रेस प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच यहां प्रचार-प्रसार करने कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज नेताओं के आने-जाने का सिलसिला भी लगातार जारी है।
पढ़ें :- क्यों सुल्ताना का सपना हर किसी को पढ़ना चाहिए- भले ही आप साहित्य से दूर हों-
छत्तीसगढ़ में भाजपा कांग्रेस से सत्ता छीनने के लिए भ्रस्टाचार को मुख्य मुद्दा बनाकर प्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकालने जा रही है तो कांग्रेस भाजपा के खिलाफ देशविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आंदोलन की राह अपना रही है। इन सबके बीच एक बार फिर कांग्रेस और भाजपा में नकल को लेकर जुबानी जंग छिड़ गई हैं।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का बयान सामने आया है जिसमें भाजपा द्वारा निकाले जा रहे परिवर्तन यात्रा को उन्होंने कांग्रेस का नकल बताते हुए भाजपा पर झीरम कांड की खून की छींटें भाजपा के दामन पर लगे होने की बात कही है।
साल 2013 में नंदकुमार पटेल के नेतृत्व में भाजपा के खिलाफ कांग्रेस ने परिवर्तन यात्रा निकाली थी, जिसमें यात्रा पर नक्सली हमले हुए थे और इसमें कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की मौत हो गई थी।. अब ऐसी ही परिवर्तन यात्रा भाजपा भी निकालने जा रही है, जिस पर कांग्रेस और भाजपा के बीच नकल को लेकर जुबानी जंग छिड़ गई है।