Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः कुरुक्षेत्र में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली 21 जनवरी को, कहा- मौजूदा सरकार ने लोगों के अधिकारों का किया हनन

हरियाणाः कुरुक्षेत्र में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली 21 जनवरी को, कहा- मौजूदा सरकार ने लोगों के अधिकारों का किया हनन

By Rakesh 

Updated Date

कुरुक्षेत्र। 21 जनवरी को थानेसर अनाज मंडी में पूर्वमंत्री अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी द्वारा जन आक्रोश रैली रखी गई है। जन आक्रोश रैली का न्योता देने के लिए पूर्वमंत्री अशोक अरोड़ा बार एसोसिएशन कुरुक्षेत्र पहुंचे और सभी वकीलों से रैली में शामिल होने का न्योता दिया।

पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में 3 मार्च को कांग्रेस की जनसंदेश रैली, ऐतिहासिक भीड़ उमड़ने का दावा

पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता और विपक्ष दो पक्ष होते हैं। जब सत्ता पक्ष लोगों के बारे में सोचना छोड़ दे, तो विपक्ष की जिम्मेदारी बनती है कि वह लोगों के अधिकार और हित की रक्षा करें। इसी को लेकर आज मौजूदा सरकार ने लोगों के अधिकारों व हितों का हनन किया है। जिसको लेकर आज जनता में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि यह जन आक्रोश रैली अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी।

Advertisement