जालौन। यूपी के उरई कोतवाली क्षेत्र की हाईवे चौकी पर तैनात सिपाही को बाइकसवारों को टॉर्च दिखाना महंगा पड़ गया। बदमाशों ने गोली मार कर उसकी जान ले ली। इसके बाद फायरिंग करते हुए बदमाश भाग गए।
पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
गोविंदम ढाबे की हाइवे पुलिस चौकी में तैनात सिपाही भेदजीत सिंह मंगलवार रात को ड्यूटी कर रहा था। तभी रात के करीब दो बजे बाइकसवार संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। सिपाही ने उस पर टॉर्च मार दी और उसे आवाज दी। आवाज सुनकर बाइक सवार भागने लगा तो उसने रुकने की आवाज दी। इतने में ही बाइक सवार बदमाश ने सिपाही पर गोली चला दी। गोली लगते ही सिपाही सड़क पर गिर गया और उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस अधीक्षक डॉ राजा को हुई तो वह एसओजी, सर्विलांस, फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक ने चारों तरफ नाकेबंदी करवा दी। जिससे बदमाश के बारे में पता लगाया जा सके।