नई दिल्ली, 27 जनवरी। भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने कोरोना रोधी कोविशील्ड और कोवैक्सीन’ टीकों को वयस्क आबादी के लिए नियमित रूप से बाजार में बिक्री की मंजूरी दे दी है।
पढ़ें :- 48 साल का ‘सत्ता का पता’ खाली करने का नोटिस! कांग्रेस को 28 मार्च तक अकबर रोड ऑफिस छोड़ने का आदेश
इस संबंध में गुरुवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि कोविशील्ड और कोवैक्सीन को अब खुले बाजार में बेचने की मंजूरी दे दी गई है। हालांकि अभी इन दोनों टीकों की कीमत कितनी होगी, इस पर स्थिति साफ नहीं हुई है।
The @CDSCO_INDIA_INF has now upgraded the permission for COVAXIN and Covishield from restricted use in emergency situations to normal new drug permission in the adult population with certain conditions.
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) January 27, 2022
पढ़ें :- 1 अप्रैल से बदल जाएगी आपकी ज़िंदगी? टैक्स से लेकर दिल्ली के ‘ग्रीन प्लान’ तक- क्या नया ला रही है सरकार 2026 में!
गौरतलब है कि 19 जनवरी को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की विषय विशेषज्ञ समिति (SEC) ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को कुछ शर्तों के साथ नियमित विपणन मंजूरी प्रदान करने की सिफारिश की थी। इसके बाद आज भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने ये मंजूरी दी है।
बतादें कि देश में 95 फीसदी वयस्क आबादी को टीके की एक खुराक दी जा चुकी है और 74 % वयस्क आबादी ने दोनों खुराक ले ली है। गुरुवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश के 19 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में टीके की दोनों खुराक का प्रतिशत राष्ट्रीय औसत से अधिक है। इसके साथ अबतक 97.03 लाख डोज बूस्टर खुराक दी जा चुकी है।