Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबादः पांडेश्वरनाथ मंदिर में पूजा अर्चना और जलाभिषेक को उमड़ी भीड़

फर्रुखाबादः पांडेश्वरनाथ मंदिर में पूजा अर्चना और जलाभिषेक को उमड़ी भीड़

By Rajni 

Updated Date

फर्रुखाबाद। सावन माह के दूसरे सोमवार को आज जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने पांडेश्वरनाथ मंदिर में पूजा अर्चना और जलाभिषेक किया। शिवालयों के बाहर हजारों की संख्या में जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की लंबी-लंबी लाइनें लगीं थी।

पढ़ें :- कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर में मुकदमा दर्ज, आयोजकों ने लगाया धोखाधड़ी और मानहानि का आरोप

शहर के प्राचीन 500 वर्ष पुराने पांडेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। पांचाल घाट गंगा नदी से जल भरकर लगातार बड़ी संख्या में कांवड़िया पहुंच रहे हैं।

मंदिर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर है। पुलिस मंदिर के बाहर व अंदर सीसीटीवी कैमरे से अराजकतत्वों पर निगरानी रख रही है। पांडेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर भक्त भगवान शिव पर बेलपत्र, धतूरा, गंगा जल, दूध, दही के साथ अभिषेक कर रहे हैं।

Advertisement