Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेनका गांधी की पहलः अलीगढ़ में पेड़ में फंसी कोयल को 8 घंटे की मशक्कत के बाद बचाया

मेनका गांधी की पहलः अलीगढ़ में पेड़ में फंसी कोयल को 8 घंटे की मशक्कत के बाद बचाया

By Rakesh 

Updated Date

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ शहर के सुरेंद्र नगर में करीब 50 फीट की ऊंचाई पर पेड़ में फंसी एक कोयल की जान करीब आठ घंटे तक चले अभियान के बाद बचा ली गई। इसके लिए पीपल फॉर एनीमल्स की संस्थापक व सांसद मेनका गांधी को मुख्य अग्निशमन अधिकारी से मदद मांगनी पड़ी।

पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा

महानगर में जीव- जंतुओं के लिए काम करने वाली संस्था जीव दया फाउंडेशन की आशा सिसौदिया ने बताया कि उन्हें एक पीपल के पेड़ में कोयल के फंसे होने की सूचना मिली थी। काफी मशक्कत के बाद भी कोयल को बचाने में सफलता नहीं मिली। इस पर पुलिस व वन विभाग से भी मदद मांगी गई।

बताया कि कोयल पीपल के जिस पेड़ पर फंसी हुई थी, वह जमीन से करीब 50 फीट ऊंची थी। इस पर सांसद व पीपल फॉर एनीमल्स की संस्थापक मेनका गांधी को जानकारी दी गई। उन्होंने फायर बिग्रेड के मुख्य अग्निशमन अधिकारी को फोन पर जानकारी देते हुए मदद मांगी। इस पर फायर ब्रिगेड की टीम ने सफलतापूर्वक अभियान चलाकर पीपल के पेड़ पर फंसी कोयल को बचा लिया। इस मौके पर जीव दया फाउंडेशन से कल्पना वार्ष्णेय, रोहन, देवेश आदि उपस्थित रहे। इस दौरान काफी लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी।

Advertisement