Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हिंडन नदी में बाढ़ से मकान गिरने का खतरा, रातभर जागकर कर रहें घर की रखवाली

हिंडन नदी में बाढ़ से मकान गिरने का खतरा, रातभर जागकर कर रहें घर की रखवाली

By Rajni 

Updated Date

गाजियाबाद। गाजियाबाद में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण कनावनी गांव डूब क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है। बाढ़ के कारण हिंडन नदी के ग्राम कनावनी डूब क्षेत्र निकट जो गांव व कॉलोनियां बसी हुई हैं, उनके मकानों को अब धंसने का डर सता रहा है।

पढ़ें :- 'संतों और मठ-मंदिरों के खिलाफ रचा जा रहा षड्यंत्र': धीरेंद्र शास्त्री

आसपास के लोग पलायन को मजबूर

लोग पूरी रात जागकर अ

पने घर की रखवाली कर रहे हैं। हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण लोगों में डर पैदा हो गया है। तमाम जंगली जानवर सांप, बिच्छू आदि का भी डर सता रहा है। जिसके कारण आसपास के लोग पलायन को मजबूर हैं। प्रशासन द्वारा अभी तक उन्हें किसी भी सुरक्षित जगह पर नहीं पहुंचाया गया है।

लोगों ने बताया कि अपने बाल बच्चों के साथ रातभर जाग कर अपनी मकान की पहरेदारी कर रहे हैं। अपनी जीवन भर की जमा पूंजी खर्च कर एक आशियाना खड़ा किया है। पलभर में इसे खोने का डर सता रहा है। हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। जिसके बाद लोगों का अब पलायन भी शुरू होने लगा है।

पढ़ें :- 'रामभक्तों पर गोली चलाने वाले आज आस्था की दुहाई दे रहे' : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Advertisement