Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. विपक्षी गठबंधन इंडिया की अगली मीटिंग की तारीख तय, जानें कहां और कब होगी बैठक

विपक्षी गठबंधन इंडिया की अगली मीटिंग की तारीख तय, जानें कहां और कब होगी बैठक

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। विपक्षी गठबंधन इंडिया  की मुंबई में होने वाली अगली बैठक की तारीख तय हो गई है। ये बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को होगी। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने शनिवार (5 अगस्त) को कहा कि हमने चर्चा की है कि बैठक का उचित आयोजन कैसे किया जाए।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

ये बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को आयोजित की जाएगी। पटना और बेंगलुरु के बाद इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक मुंबई में होनी है। मुंबई के सांताक्रुज-कलीना इलाके के ग्रैंड हयात होटल में इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक होगी।

मुंबई में होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक की अगुवाई उद्धव ठाकरे की शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) करेगी। 31 अगस्त की शाम उद्धव ठाकरे की तरफ से विपक्षी नेताओं के लिए डिनर का आयोजन किया जाएगा। दूसरे दिन यानी 1 सितंबर की सुबह 10 बजे विपक्षी दल इंडिया की बैठक शुरू होगी।

Advertisement