Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज की तारीखों में हो सकता है बदलाव, BCCI और ACB के बीच बातचीत जारी

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज की तारीखों में हो सकता है बदलाव, BCCI और ACB के बीच बातचीत जारी

By HO BUREAU 

Updated Date

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज की तारीखों में हो सकता है बदलाव, BCCI और ACB के बीच बातचीत जारी

Cricket : अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की तारीखों में बदलाव करने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से बातचीत कर रहा है। तय कार्यक्रम के अनुसार, सीरीज के तीनों टी20 मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में क्रमशः 13, 15 और 17 सितंबर को खेले जाने हैं।

पढ़ें :- IND vs WI : टी20 सीरीज में ये 5 भारतीय खिलाड़ी मचा सकते हैं धमाल, वैभव पर रहेंगी निगाहें

हालांकि, एसीबी इन मैचों को क्रमशः 11, 13 और 14 सितंबर को कराने पर विचार कर रहा है। यह कदम स्टेडियम में दर्शकों की संख्या और टीवी पर मैच देखने वालों की संख्या बढ़ाने के मकसद से उठाया जा रहा है, 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी है। अफगानिस्तान पुरुषों की द्विपक्षीय टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भारत की मेजबानी करेगा। हालांकि, इस बार मैच का स्थान भारत की राजधानी दिल्ली है।

“यह फैसला अफगानिस्तान का है…”

आईटीडब्ल्यू यूनिवर्स के सह-संस्थापक भैरव शांत ने शुक्रवार को ‘आईएएनएस’ को बताया, “एसीबी ने यह प्रस्ताव रखा है और बीसीसीआई के साथ बातचीत कर रहा है। हमें सोमवार तक औपचारिक मंजूरी मिल जानी चाहिए। तीन मैचों में से एक मैच 14 तारीख को होने की पूरी संभावना है। बाकी शेड्यूल डीडीसीए, बीसीसीआई और एसीबी के बीच प्लानिंग और संचालन पर निर्भर करेगा। जब अंतिम संशोधित शेड्यूल आ जाएगा तो हम आधिकारिक तौर पर जानकारी देंगे, क्योंकि बातचीत अभी भी चल रही है।”

दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें प्रस्तावित बदलावों के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी, वहीं बीसीसीआई ने पुष्टि की कि शेड्यूल में बदलाव के बारे में कोई भी अंतिम निर्णय एसीबी को ही लेना है।  के एक अधिकारी ने बताया, “यह फैसला अफगानिस्तान का है, हमारा नहीं। वे मैचों की मेजबानी कर रहे हैं, क्योंकि उनके देश में अभी अंतरराष्ट्रीय मैच कराने के लिए कोई मैदान नहीं है। इसीलिए वे इस सीरीज की मेजबानी करने के लिए भारत आए हैं।”(आईएएनएस)

Disclaimer

पढ़ें :- प्रसिद्ध कृष्णा हुए हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार, तीसरे वनडे में खेलना मुश्किल

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।   

Advertisement